हरिद्वार, मार्च 7 -- हरिद्वार में शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के बीच आम लोग जाम के झाम से जूझते नजर आए। पुलिस से ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैरागी कैंप में धामी सरकार के 'चार साल बेमिसाल' थीम पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। लिहाजा, मंत्री-विधायकों से लेकर प्रदेशभर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। वीआईपी मूवमेंट और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण हरिद्वार की यातायात व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। मुख्य मार्गों के साथ ही नेशनल हाईवे पर कई जगह जाम की स्थिति देखी गई। बैरागी कैंप के आसपास वाहनों की लंबी कतार नजर आई। हालांकि, यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात था, लेकिन आमजन को राहत नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.