वीआईपी मामला: लोकतंत्र विरोधी है सरकार: दिलीप निषाद
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं निषाद कल्याण सभा गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार निषाद ने प्रदेश सरकार की सख्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में धारा-144 लागू नहीं है, फिर भी सरकार ने वीआईपी पार्टी के प्रमुख और इण्डिया गठबंधन के साथी पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के गोरखपुर कार्यक्रम स्थल को सील कर दिया। इसके अलावा उनको पाबन्द कर दिया गया, यह कृत्य निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वीआईपी पार्टी के प्रमुख से डरी हुई है। प्रदेश सरकार के लोग अनगिनत प्रोग्राम, रैलियां, रोड शो कर रहे हैं, जिस पर कोई पाबन्दी एवं स्वीकृति की कार्रवाई नहीं हो रही। सरकार का विपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र की हत्या है। आरोप लगाया कि यह सरकार निषाद विरोधी सरकार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.