प्रयागराज, अप्रैल 11 -- वीआईपी ड्यूटी के दौरान शनिवार को बारा थाने के दरोगा 59 वर्षीय नकक्षेद कनौजिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब नैनी के डीपीएस स्कूल परिसर में राज्यपाल का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े दस बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग आधे घंटे तक चले इलाज के दौरान उनकी सांस थम गई। दरोगा नकछेद कनौजिया अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव के रहने वाले थे। करीब तीन साल पहले उनका लखनऊ से प्रयागराज तबादला हुआ था। एक साल तक पुलिस लाइन में रहने के बाद उनकी तैनाती बारा थाने में की गई थी। कुछ साल पहले ही नकक्षेद कनौजिया प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। अगस्त में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में तीन बेटे अजय कुमार, अभिषेक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.