देहरादून, जनवरी 5 -- कांग्रेसी नेताओं ने अंकिता हत्याकांड के मामले में विधानसभा राजपुर रोड क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालकर सीबीआई जांच की मांग की। सोमवार को विधानसभा राजपुर रोड क्षेत्र में कांग्रेस के युवा नेता एडवोकेट नीतिन चंचल ने कैंडल मार्च का आयोजन किया।इस दौरान कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं उत्तराखंड कांग्रेस में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने शिरकत की। प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए आज पूरा प्रदेश सड़कों पर है, लेकिन भाजपा सरकार हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है। कहा कि वीआईपी को बचाने के लिए न्याय को कुचला जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.