मोतिहारी, फरवरी 26 -- चिरैया, निज संवाददाता। हत्या का प्रयास मामले के नामजद अभियुक्त विकासशील इंसान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सहित तीन आरोपियों को शिकारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए संतोष सहनी विकासशील इंसान पार्टी के चिरैया प्रखंड इकाई का अध्यक्ष बताया गया है। वहीं पन्नालाल राय और सोनेलाल राय किसान हैं। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोढ़ीया गांव निवासी संतोष सहनी और मनीष सहनी के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकारगंज पुलिस ने तीनों को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोपी पुलिस को आते देख भाग गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.