वीआईपी कुर्सी पर फोटो खिंचवाने के विवाद में पीटा
गोपालगंज, अप्रैल 13 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शादी समारोह में रात वीआईपी कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने के विवाद को लेकर एक युवक को सोमवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान युवक का सिर भी फोड़ दिया गया। इलाज के लिए उसे सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में सरेया पहाड़ गांव के जमालुद्दीन मियां के पुत्र इसाद्दीन अपने गांव के कुछ दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव की बारात में शामिल होने गया था। बारात में लगी वीआईपी कुर्सी पर कुछ युवक फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान इसाद्दीन और उसके साथी भी वहां फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे, लेकिन पहले से फोटो खिंचवा रहे युवक कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इस बात को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.