वीआईपी की तरह आरती देखने को देनी होगी सहयोग राशि
प्रयागराज, मई 13 -- संगम क्षेत्र में फ्लोटिंग जेटी पर बैठकर आरती देखने के लिए कुछ भुगतान करना होगा। यह राशि किराए के तौर पर नहीं बल्कि मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को संचालित करने लिए सहयोग राशि के रूप में ली जाएगी। यह राशि केवल जेटी पर बैठकर आरती देखने के लिए होगी, संगम नोज से आरती देखने वालों के लिए यह नि:शुल्क रहेगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि वो आरती व्यवस्था का संचालन खुद ही करेगा। यहां से जो आय प्राप्त होगी, उससे रखरखाव खर्च किया जाएगा। मेला प्राधिकरण संगम क्षेत्र की आरती व्यवस्था को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे संगम का विहंगम नजारा पूरी दुनिया में जाए और यहां पर वर्ष पर्यंत पर्यटन बना रहे। महाकुम्भ 2025 के बाद और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रयागराज में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.