पटना, मई 22 -- राजद के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार जैसे शराबबंदी वाले राज्य के वीआईपी इलाके में शराब की बोतलें मिलनी न सिर्फ शराबबंदी बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है। यह भी आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई है। पहले विधानसभा में शराब की बोतलें मिल चुकी हैं, तब भी कई सवाल उठे थे। राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू किए 10 वर्ष बीत चुके हैं बावजूद आज भी चारों ओर शराब आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। वहीं जहरीली शराब पीने से भी हजारों लोगों की मौत हो चुकी है तथा सैकड़ों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम आवास के पास मिली शराब की खाली बोतलें, मचा हड़कंप; मंत्री-अफसरों के भी यहां बंगले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...