हापुड़, मार्च 20 -- वीआईपी इंटर कॉलेज में गुरुवार को विभिन्न कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय और शिक्षकों को दिया। डॉ. शुभनन्दन भारद्वाज ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और लगन आवश्यक है।विद्यालय की प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में वर्ष 2024-25 की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के जिला टॉपर्स को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पांच-पांच हजार रुपये के चेक देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.