आगरा, अप्रैल 13 -- तीर्थ नगरी में सहावर रोड पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित विहिप व बजरंग दल की बैठक में 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। सोमवार को बैठक में भाग संगठन मंत्री नकुल तेज प्रताप ने कहा कि हर मंगल बार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य कराएं। बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि पूरे देश में 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर साध्वी श्यामा, राजेंद्र मौर्य जिला उपाध्यक्ष विहिप, निक्की निर्भय, सुधांशु भारद्वाज, वरुण कुमार, विपिन महेरे आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान दिवस को लेकर जन-जागरण अभियान यह भी पढ़ें- गौ सम्मान के लिए 27 अप्रैल को प्रार्थना पत्र अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.