विहिप स्थापना दिवस पर हवन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
विकासनगर, सितम्बर 5 -- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सहसपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। जिला एवं प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हवन में आहुति देकर सभी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। साथ ही संगठन को मजबून बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संगठन के उद्देश्यों और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। आगामी सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का कार्य रही वीएचपी : अग्रवाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.