लोहरदगा, अक्टूबर 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। थानाटोली लोहरदगा महिला समिति की संरक्षिका 72 वर्षीया सविता देवी का दो अक्तूबर को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह एक दिन पहले ही थाना टोली पूजा पंडाल में अपने पोते -पोतियों के साथ आई थीं। तमाम लोगों से जिंदा दिल अंदाज में बातचीत कीं। मेल मिलाप की। अगले दिन सुबह उठकर घर में सभी बच्चों समेत तमाम लोगों के लिए नाश्ता बनाईं। बातचीत की खुद नाश्ता की। अचानक साढ़े ग्यारह के करीब वह घर में ही हृदय गति रूक जाने के कारण गिर पड़ी। बच्चों के द्वारा उन्हें तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सविता देवी धर्म परायण मिलनसार और मृदु भाषी हंसमुख महिला थीं। सविता देवी शहर के व्यवसायी और विश्व हिंदू परिषद के लोहरदगा जिला अध्यक्ष रितेश साहू, व्यवसायी अमित साहू और संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.