कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) झुमरी तिलैया नगर इकाई की मातृशक्ति द्वारा रामोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह कार्यक्रम गांधी रोड स्थित कुशवाहा मोहल्ला के शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर मातृशक्ति संयोजिका प्रभा देवी ने की, जबकि संचालन प्रेमलता देवी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालक सह जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने चार अप्रैल को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख माननीय बीरेंद्र विमल सिन्हा का उद्बोधन होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.