शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद महानगर का एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग कचहरी स्थित किडजी स्कूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने परिषद की स्थापना, उद्देश्यों और कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे योग्य व अनुशासित कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध के प्रति जागरूक किया। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने कार्यकर्ता निर्माण पर बल देते हुए कहा कि जनजागरण में लगे कार्यकर्ताओं को स्वयं का निरंतर विकास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में आरएसएस द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.