रांची, अगस्त 9 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को लोबिन बगान, खूंटी में जिला अध्यक्ष विनोद जायसवाल की अध्यक्षता और जिला मंत्री राजीव झा के संचालन में हुई। बैठक में संगठन विस्तार समेत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिले में 10 हजार नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम जिले के सभी 14 प्रखंडों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संगठन का स्थापना दिवस जिले के 100 स्थानों पर मनाया जाएगा। वहीं, पांच प्रखंडों में रन फॉर वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित करने पर सर्वसम्मति बनी। सभी प्रखंडों के लिए पालकों का गठन भी किया गया।बैठक में प्रांत समरसता प्रमुख सह जिला पालक कृष्ण कुमार झा, विभाग मंत्री रविशंकर राय, जिला अध्यक्ष विनोद ज...