लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि निजी व्यस्तताओं के कारण वे संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके कारण उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि संगठन में रहते हुए उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास किया। संगठन के छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से उन्हें भरपूर स्नेह और मार्गदर्शन मिला, जिसके सहयोग से लातेहार में संगठन मजबूत हुआ। श्री अग्रवाल ने कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वे एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और सनातन हित में कार्य करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...