विहिप ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग उठाई
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण और सामाजिक चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इन मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ स्थानों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे, जबरन धर्मांतरण और समाज विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की। इस दौरान अनूप तिवारी, पंकज गुप्ता, आकाश मिश्रा और आनंद दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- लव-लैंड जिहाद के खिलाफ बिफरे बजरंग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.