मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद महानगर ने कार्ययोजना बैठक आयोजित की। इसमें पालक के रूप में प्रांत सहमंत्री मनोज सिराही उपस्थित रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। वक्ताओं ने हिंदू समाज को और अधिक सशक्त बनाने से लेकर संगठन के विस्तार तक पर गहन चर्चा की। महानगर एवं प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं से विषय के अनुरूप सुझाव भी लिए गए। इस दौरान उपेंद्र मिश्रा, अमित गौड़, वरुण शर्मा, शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता,बृजेश,अनिल कठेरिया, शुभम देशभक्त, अनिल शर्मा, चैतन्य सिंह राणा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...