जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में श्रीरामोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना व गुवाहाटी क्षेत्र के संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन आज भी समाज और शासन के लिए मार्गदर्शक है। विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम के नेतृत्व में दैवीय शक्तियां एकजुट हुई थीं, उसी तरह हिंदू समाज को भी एकजुट होकर सामाजिक समरसता और सनातन परंपरा को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.