पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की पलामू यूनिट ने गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकालकर वासंती नवरात्र एवं भारतीय नववर्ष का स्वागत किया। इससे पूर्व विहिप जिला कार्यालय में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना की। कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समरसता और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। भारतीय नववर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में विहिप प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए संयुक्त परिवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.