विहिप ने राम महोत्सव धूमधाम से मनाया
बदायूं, मार्च 30 -- विहिप द्वारा समरेर के सुखौरा में राम महोत्सव धूमधाम से मनाया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारणी सदस्य जगपाल सिंह ने कहा कि भगवान राम विष्णु के सातवें अवतार थे। मुख्य वक्ता ने कहा उनका 14 वर्ष का वनवास रावण का वध और रामराज की स्थापना सत्य व आदर्श जीवन का प्रतीक है। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खायें, केवटराज निषाद को अपना प्रिय मित्र बनाया। भगवान राम और सीता माता आदर्श पति-पत्नी, राम, लक्ष्मण, भरत सभी का बंधुप्रेम, पिता आज्ञा पालन के लिए वनवास जाना ऐसे अनेक प्रसंग हैं। जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने धर्मांतरण और लव जिहाद पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को इस पर जागरूक होने की जरूरत है। विभाग संयोजिका किरण सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष डीएन शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र प्रताप सिंह ,यज्ञ दत्त शर्मा मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.