विहिप ने काफलीगैर प्रखंड का किया पुनर्गठन
बागेश्वर, अगस्त 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत काफलीगैर प्रखंड की पुनः स्थापना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुंदर बरौलिया ने प्रखंड के पदाधिकारियों की घोषणा की। महेश टम्टा को काफलीगैर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। जगदीश चंद, ललित मोहन और अमित कुमार को प्रखंड सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेनू को दुर्गा वाहिनी की संयोजिका और मीनाक्षी को दुर्गा वाहिनी सदस्य बनाया गया। इस दौरान जिला सामाजिक समरसता प्रमुख दरपान धपोला, जिला अध्यक्ष सुंदर बरौलिया, जिला सत्संग प्रमुख देवी दत्त तिवारी और बजरंग दल संयोजक नरेंद्र कोरंगा मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संगठनात्मक विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.