बदायूं, जनवरी 25 -- बदायूं। विहिप की जिला बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह रहे। अध्यक्षता नीरज रस्तोगी नव संचालन जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रम एक फरवरी को रविदास जयंती, चैत्र नवरात्रि में रामोत्सव रामनवमी, दो अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव, 22 अप्रैल सीता नवमी कार्यक्रम की योजना बनाई। बैठक में दो कार्यकर्ताओं की घोषणा भी की गई। आशीष उपाध्याय को जिला सह गो रक्षा प्रमुख बजरंग दल बनाया गया। राजेश सपरा को सह जिला सेवा प्रमुख बनाया गया। नवीन विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, महेश सिंह, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, नीरज कोचर, राजेश, राजीव जौहरी, अंचल सक्सेना, संजीव प्रजापति, राजीव साहू, सूर्या, रामौतार, मीना कश्यप, उदयराज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.