देहरादून, दिसम्बर 13 -- विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक किया गया। मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका प्रीति शुक्ला ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद माता शक्ति दुर्गा वाहिनी पूरे देश में युवाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक किया जा रहा है। शनिवार को इसी क्रम में डीडी इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट नींबू वाला एवं गैलेक्सी इंटर कॉलेज चंद्रबनी में नशामुक्त फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर दुर्गा वाहिनी की विभाग सह संयोजिका दीपाली, प्रखंड संयोजिका आकृति नौटियाल और अन्य दुर्गावाहिनी सदस्य उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...