विहिप जिलाध्यक्ष की माता का निधन, शोक
गंगापार, जून 2 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। क्षेत्र के ग्राम पाती गांव निवासी समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय की सौ वर्षीय माता हीरावती देवी सोमवार देर रात्रि निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पारिवारिक एक सदस्य ने बताया कि सोमवार देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को सिरसा के छतवा गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.