विहिप के जिला प्रमुख को गाड़ी से कुचलने का प्रयास
मिर्जापुर, जून 1 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा निवासी विहिप के जिला प्रमुख उमेश सिंह ने तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला और गाड़ी से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित उमेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग पांच बजे वह मुजेहरा खुर्द स्थित बड़े हनुमान मंदिर से दर्शन कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही पटेहरा मोड़ पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अनिल सिंह और दो अन्य लोगों ने पीछे से चारपहिया वाहन से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। यह भी पढ़ें- बाइक खड़ी करने के विवाद में दो भाइयों पर हमला हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी से कुचल देंगे। किसी तरह पास की दुकान में भागकर अपनी जान बचाई। उमेश सिंह का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.