मुरादाबाद, जनवरी 30 -- विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की कार्य समिति के निर्णय पर जिला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद ने बिलारी नगर अध्यक्ष की कमान संभाल रहे रजनीश गर्ग की पदोन्नति करते हुए जिला उपाध्यक्ष बनाया है। जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद बिलारी पहुंचने पर रजनीश गर्ग का संगठन कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ,धर्मेंद्र गांधी, परमेश्वरी नाथ गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, सुरजीत चौधरी,राजकुमार सागर,नितिन अग्रवाल, भूराज सिंह, कंचन कश्यप, उरमिंदर मौर्य,अनूप राणा, किशन लाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.