मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे सोमवार को शहर आएंगे। इसको लेकर रविवार को विहिप उत्तर बिहार प्रांत के गोशाला रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष रमेश केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सोमवार को नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में कार्यक्रम में होगा। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री सामाजिक समरसता विषय पर कार्यकर्ताओं व समाज को संबोधित करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष, प्रांत संगठन मंत्री, प्रांत पदाधिकारी, विभाग मंत्री, जिला सह मंत्री, जिला संगठन मंत्री, संयोजक उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री का कार्यक्रम आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.