अंबेडकर नगर, मई 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, संगठन की मजबूती और समसामयिक सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर अपनी रणनीति साझा की। इस दौरान प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। साथ ही जिले में अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जमीनी स्तर पर सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र ने प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और विहिप के लिए समर्पित एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.