मेरठ, दिसम्बर 13 -- हस्तिनापुर। जंबूद्वीप प्रांगण में 15 दिसंबर से शुरू होने वाली विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की पांच दिवसीय बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें विहिप के देश-विदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर हैंगर टेंट लगना शुरू हो गया है। पदाधिकारी अन्य तैयारियों में जुटे हैं। प्रचार प्रमुख ललित जोशी ने बताया कि बैठक में परिषद द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं के विषय में चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को हैंगर टेंट लगना शुरू हो गया। बताया कि कार्यक्रम का 14 दिसंबर को यज्ञ के साथ शुभारंभ किया जाएगा। 16 दिसंबर को केंद्रीय प्रबंध समिति, 17 से 19 दिसंबर तक प्रन्यासी मंडल की बैठक होगी जिसमें सत्तर से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत से देशभर के संगठन की दृष्टि से बने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.