पाकुड़, अगस्त 24 -- शहरकोल स्थित जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक उपाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। ​विभाग मंत्री अरविंद घोष ने बताया कि 4 से 13 सितंबर तक सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। साथ ही, स्वर्गीय अशोक सिंघल के शताब्दी वर्ष सेवा जयंती पर जिलेभर में सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।​जिला मंत्री विशाल भगत ने कार्यकर्ताओं से नए लोगों को जोड़कर संगठन का सामूहिक विस्तार करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। प्रांतीय सलाहकार अशोक वर्मा ने विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के जरिए सनातनी समाज को आगे बढ़ाने की बात कही।​उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अशोक सिंहल की ...