आगरा, जुलाई 20 -- विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक रविवार को शहर के बिलराम गेट स्थित श्री राव महेंद्र मानसिंह सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। बैठक में जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने प्रांत की ओर से निर्धारित आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। संगठन के सभी आयामों के प्रमुखों से निर्धारित दायित्वों को समयबद्ध एवं शत प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जगदीश बिरथरे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गोवंश के सम्मान, संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए तन, मन और धन से समर्पित भाव से कार्य करें। बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने आगामी अमरनाथ यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद...