सोनभद्र, अगस्त 30 -- चोपन,हिंदुस्तान संवाद। विश्व हिंदू परिषद विहिप जिले की योजना बैठक रविवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने की। उद्घाटन सत्र में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने स्थापना दिवस, हित चिंतक अभियान, दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम तथा अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की।जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 38 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 250 स्थानों पर छोटे कार्यक्रम होंगे। मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों के माध्यम से 39 स्थानों पर दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: विश्व हिंदू परिषद घर-घर बनाएगा हित चिंतक : अविनाश उन्...