विहिप का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत का 10 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सोमवार से एलडीसी कॉलेज, सोरांव में शुरू हुआ। शिविर में संगठन के 22 जिलों से आए 200 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण उनके बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। महंत यमुना पुरी जी ने आशीर्वचन देते हुए शिविर की सफलता की कामना की तथा धर्म रक्षा के लिए हनुमान जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री नितिन, डॉ. राज नारायण, सुरेश अग्रवाल, प्रभुतिकांत, विनोद अग्रवाल और बृजभूषण महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.