इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रथम व्यवस्था बैठक जीसी जीनियस स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने बताया कि इस 10 दिवसीय परिषद वर्ग में समाज के लोगों को प्रशिक्षण लेना चाहिए एवं अपने बच्चों को प्रशिक्षण दिलाना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में जाने से कार्यकर्ता को परिषद में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रशिक्षण वर्ग 6 से 16 जून तक रहेगा। बैठक में प्रांत सह मंत्री अभिनव जी एवं अवधेश, क्षेत्र संयोजिका दुर्गा वाहिनी कल्पना, प्रांत संयोजिका मातृ शक्ति डॉ सीमा, जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित, जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला सह मंत्री दीपक, जिला संयोजक अभिनय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, रवि भदौरिया, डॉ के के सक्सेना, अजय अवस्थी, रामचंद्र पोरवाल एवं जिले व प्रखंड के कई दायित्...