बलिया, सितम्बर 9 -- नगरा। विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के निमित्त मंगलवार की शाम कस्बा स्थित काली माता मंदिर परिसर में विहिप कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 13 सितंबर को पचपेड़वा छठ घाट पर आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ शाम तीन बजे से होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- विहिप का मना 62 वां स्थापना दिवस अंत में सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचने तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर...