विहिप का मना 62 वां स्थापना दिवस
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- शक्तिनगर। बीना कालोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मे विहिप का 62 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीना प्रखंड अध्यक्ष राहुल शर्मा ने आए हुए मुख्य अतिथि काशी प्रान्त दुर्गावाहिनी की संयोजिका सीमा उपाध्याय व अर्चना राय की उपस्थित में राम दरबार के छायाचित्र पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और इसी के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।कार्यक्रम कें दौरान उपस्थित संगठन कें लोगों ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता सेवा कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।इस मौके पर मनोज सिंह, ललसा राम,कमल सिंह, पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.