विहिप का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन विवेक, चंद्रिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना एवं संगठन के कार्य से परिचय करना है। परिषद का लक्ष्य संगठन बनाना नहीं बल्कि एक ऐसे चरित्रवान समाज का निर्माण करना है जो राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए समर्पित हो। प्रशिक्षण वर्ग को छह सत्रों में बांटा गया है, इस मौके पर जिलाअध्यक्ष संतोष विनायक, अनिल सिंह गौतम, लोकेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सोनपाल, मनमोहन साहू, अभिनव यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.