शाहजहांपुर, मार्च 27 -- पुवायां। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि कुम्बरपुर जप्ती गांव में कालेश्वर नाथ मंदिर पर लगे सरकारी हैंडपंप में समरसेबल पंप पड़ा है जिसका गांव के कई लोग विरोध कर शिकायत कर रहे है। ज्ञापन देने बाले विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पास नल से पंप नहीं निकाले जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र कश्यप, सुमन देवी, पंकज मिश्रा, राजीव त्रिवेदी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.