धनबाद, अप्रैल 13 -- चासनाला रोलिंग मिल स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। विहिप के जिला मंत्री आनंद महतो की अध्यक्षता और बजरंग दल के महानगर जिला संयोजक सोनू सिंह के संचालन में हुई इस बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और नई कमेटी का विस्तार करना था। चासनाला क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए जल्द ही नई कमेटी का चयन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विहिप के पाथरडीह प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, अमल राज शेखर, प्रह्लाद नोनिया, गौरव मिश्रा, गणेश तिवारी, अमित जयसवाल, पिंकू पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...