विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, निकाली रैली
जौनपुर, मार्च 22 -- मड़ियाहूं। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मथुरा के गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया। यह रैली स्वामी विवेकानंद पक्के पोखरे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए डाक बंगले तक गई। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष अजीत तिवारी तथा तहसील अध्यक्ष रजनीश सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और संत की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग किया कि गौ रक्षकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोका जाए तथा फरसा बाबा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.