मेरठ, अगस्त 3 -- विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को देशव्यापी अभियान के तहत मेरठ महानगर में भी नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर बुराइयों से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है। ​इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा वर्ग को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश का सीधा प्रसारण देखा गया। सभी युवाओं को सामूहिक रूप से जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, जिन युवाओं ने नशा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में सफलतापूर्वक वापसी की है, उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- नशे के विरूद्ध विद्यार्थियों को किया जागरूक ​बजरंग दल के मेरठ महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि अभियान चलाया ...