विहिप उत्तर ने बाढ़ पीढ़ितों को भेजी राहत सामग्री
कानपुर, सितम्बर 12 -- कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर की उत्तर टीम ने चित्रकूट के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता एवं सेवा के उद्देश्य से प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पॉलीवाल, विभागाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, प्रांत कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष एसके गुप्त मनीष ने भगवा ध्वज दिखाकर सेवा कार्य के लिए रवाना किया। राजीव महाना और उमेश पॉलीवाल ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यहां युवराज द्विवेदी, अनुराग श्रीवास्तव, कालीचरण जायसवाल, विनोद,मोहित, गौरव झा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.