मेरठ, दिसम्बर 20 -- विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब वाले विवाद को लेकर कहा कि हिजाब पर विवाद उचित नहीं है। हस्तिनापुर में मीडिया से बातचीत में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदुओं में पर्दा प्रथा के खिलाफ आंदोलन का सभी समाज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं का पर्दा उठना चाहिए तो बुर्के का समर्थन कैसे ठीक हो सकता है। ये दोनों चीजें एक साथ नहीं हो सकतीं। विहिप प्रमुख ने आगे कहा कि हिंदुओं को बोलते हैं कि उदारवादी बनो, मुसलमानों का विषय आता है तो कहते हैं चुप रहो। यह कैसे संभव है। मुसलमानों को भी सोचना चाहिए कि बुर्के जैसी मजबूरी महिलाओं को कैद में रखने जैसी है। महिला शक्ति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सर्व धर्म समभाव होना चाहिए। अलग-अलग नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.