विहान शास्त्रीय गायन, शैल्बी कथक नृत्य में प्रथम
हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। स्वर संगम संगीत संस्थान की ओर से आयोजित निधि स्मृति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता 2025-26 में बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। रविवार देर शाम तक चली स्व. निधि स्मृति प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन में विहान जोशी, वायलिन में प्रियल सती, तबला में वैभव कर्नाटक और कथक नृत्य में शैल्बी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णनायक मंडल में गरिमा मेहता और नीरज जोशी रहे। अन्य विजेताओं में नमन हरबोला, पूर्वी द्विवेदी, मेहुल जोशी, अनंत शर्मा, पार्थ भट्ट, आदविक शर्मा, अक्षया तिवारी और समायरा कन्याल शामिल रहे। संचालन रण विजय सिंह ने किया। सरोद वादक स्मित तिवारी, गौरव बिष्ट और इंजीनियर आदित्य नारायण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.