विहान ने तैराकी में चार पदक जीते
चम्पावत, जुलाई 20 -- जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट के विहान पुनेठा ने उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में चार पदक जीते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में उन्होंने जूनियर और सब जूनियर स्वीमिंग की सौ मीटर और दो सौ मीटर बटरफ्लाई में सिल्वर मैडल व दो मीटर आईएम और सौ मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मूल रूप से ठाड़ाढुंगा और वर्तमान में हल्द्वानी निवासी विहान के पिता डॉ. अशोक पुनेठा पेट्रोलियम वैज्ञानिक और सलाहकार हैं। उनकी मां श्वेता पुनेठा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.