बहराइच, मई 1 -- बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विहान आवासीय बालिका विद्यालय हुज़ूरपुर रोड बहराइच में चिकित्सा शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं तथा उनके अभिभावको के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। साथ ही नवीन श्रम संहिताओं तथा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के अध्यक्ष राकेश सनातनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाएं की प्रदान यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य और आंखों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.