विस में उठी सनोखर को नया प्रखंड बनाने की मांग
भागलपुर, अगस्त 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सन्हौला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र तथा कहलगांव प्रखंड के पूरब एवं दक्षिणी पंचायतों को एकीकृत कर सनोखर को नया प्रखंड बनाने की मांग कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने बिहार विधानसभा में उठाई है। वर्षों पुरानी मांग विधानसभा में उठाए जाने से सनोखर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। विधायक की शून्यकाल सूचना के जवाब में सरकार ने बताया कि सनोखर को नया प्रखंड बनाने के संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित 16 कॉलम के प्रपत्र में प्रस्ताव प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से विभाग को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव की विभागीय स्तर पर समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.