पटना, फरवरी 17 -- पटना में गांधी मैदान या शहर के किसी महत्वपूर्ण चौक-चौराहे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग मंगलवार को विधानसभा में उठी। शून्यकाल में लोजपाआर के तीन विधायकों ने यह मामला उठाया। शेरघाटी के विधायक उदय कुमार सिंह, बलरामपुर की विधायक संगीता देवी और बोचहां की बेबी कुमारी ने शून्यकाल में सरकार के समक्ष यह मांग रखी। कहा कि रामविलास पासवान दलितों के बड़े नेता थे। उनका जीवन बेदाग रहा। इसके पहले सभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोजपाआर के राजू तिवारी ने कहा कि रामविलास पासवान को बेचारा कहकर राजद विधायक ने दलितों का अपमान किया है। सभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आपकी बात सोमवार को ही सदन में आ चुकी है। इस दौरान राजद विधायकों की ओर से रामविलास पासवान के पक्ष में जयकारे लगाए जाने लगे और साथ ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.