चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। मनोहरपुर विधायक एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संरक्षक जगत माझी ने मनोहरपुर, गोइलकेरा, आनंदपुर में आवासीय एवं डे बोर्डिंग खेल सेंटर खोलने को लेकर विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न पूछे। विभागीय मंत्री ने अगली बैठक में सवाल पर विचार करने की बात कही। विधायक ने प्रश्न में पूछा कि गोइलकेरा में एथलेटिक्स मनोहरपुर में फुटबॉल एवं आनंदपुर में हॉकी का आवासीय सेंटर अथवा डे बोर्डिंग सेंटर अब तक क्यों नहीं खोला गया। कहा कि इस क्षेत्र के बहुत सारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय नायक ने इसके लिए जगत माझी का आभार जताया। कहा कि यदि खेल सेंटर खुल जाते हैं तो यहां के खिलाड़ि...